Transparent Management Community Growth Smarter Living

Together, We Create Better Living

Welcome to AOA Bharat City – your trusted Apartment Owners Association dedicated to building a safe, organized, and vibrant residential community.

Transparent Management

We ensure clarity in every decision, offering residents a smooth and trusted community management experience.

Quick Issue Support

From maintenance to support, our team responds quickly to keep your apartment and surroundings running perfectly.

Community First

We work to strengthen unity, engagement, and harmony among residents for a better living environment.

Constant Improvement

We regularly improve facilities, services, and building standards to enhance the overall quality of life.
Satisfaction Guarantee
0 %

About Us

Building a Stronger, Smarter Community

Bharat City Phase-1 is a residential township comprising of more than 1900 Flats is located in the Indraprashtha Yojna, Ghaziabad. Bharat City stands as a testament to opulent living, strategically located to provide a luxurious and convenient lifestyle.

The meticulously designed township is surrounded by lush landscapes, with every detail carefully considered to elevate ordinary living to extraordinary heights.

Our Amenties

Amenities That Elevate Your Living

Gym

Visitor parking

Power Backup

Lift-Lobby

Parking

Swimming Pool

Vastu Friendly

Garden

Library

Table Tennis

Banquet/party Hall

Club House

Yoga And Wellness

Medical Service

Shopping Complex

Lawn tennis court

Kids Playing Area

Restaurant

Basket ball court

Earthquake Resistance

Rain Water Harvesting

Fire Fighting Equipment

EV charging station

Mandir & Yagyashala

News & Events

Explore The Latest News

बिजली बिल की देनदारी के बारे में कुछ स्पष्टीकरण

भारत सिटी के सभी सम्मानित निवासियों को नमस्कार,

आप सभी को पता है कि बिजली बिल की देनदारी के बारे में कुछ स्पष्टीकरण देना चाहता हूं:

1. यह देनदारी न तो आज की है और न ही वर्तमान कार्यकाल की, क्योंकि वर्तमान बोर्ड समय पर भुगतान कर रहा है।
2. पिछले कार्यकाल में भी बिजली बिल बकाया के संबंध में पूर्व बोर्ड अधिकारियों द्वारा यही बताया जाता था कि वह देनदारी बीसी आरपी की है, जो बिल्कुल निराधार था।
3. इस संबंध में वर्तमान बोर्ड द्वारा नवंबर 25 को बिजली विभाग को एक पत्र दिया गया था, जिसमें सभी भुगतान की जानकारी मांगी गई थी फेस 1, IRP BCC द्वारा।
4. बिजली विभाग द्वारा प्राप्त डाटा के आधार पर हमें भुगतान का डाटा मिला, जिसमें फेज 1 का लगभग 67 लाख प्रिंसिपल राशि बकाया थी और बिल्डर IRP की लगभग 22 लाख।
5. जिस पर हर महीने ब्याज लगता आया, जो लगभग 16-17 लाख राशि हुई, जिसके आधार पर आज एरियर 1 करोड़ 5 लाख के आसपास खड़ा है।
6. इस पूर्व बकाया के चलते हर महीने बिजली विभाग द्वारा लाइट कट दी जाती है, लेकिन वर्तमान भुगतान साइकिल के मद्देनजर अभी तक राहत मिली थी।

समाधान

इस समस्या के समाधान और पूर्व बकाया राशि के लिए हम पिछले कई महीने से बिजली विभाग से लगातार संपर्क में हैं। हमने अधीक्षण अभियंता (XEN) महोदय को एक पत्र दिया 24 फरवरी 26 को, जिसमें हमने अप्रैल 2025 से अब तक का फेज 1 की कितनी देनदारी बनी और उसका पूर्ण भुगतान करने की जानकारी दी। साथ ही सुनिश्चित किया कि आगे भी सभी चालू विद्युत बिलों का नियमित भुगतान किया जाता रहेगा और अतिरिक्त पूर्व लंबित बकाया के निस्तारण हेतु हम प्रतिमाह अतिरिक्त राशि का भुगतान करने का प्रयास करेंगे ताकि बकाया राशि चरणबद्ध रूप से समाप्त की जा सके।

धन्यवाद,
अनिरुद्ध जैन
कोषाध्यक्ष, भारत सिटी फेज 1, AOA

भारत सिटी गेट संख्या-3 का संचालन पूर्ण रूप से शुरू किया जा रहा है

सूचना – भारत सिटी फेज-1 के निवासियों हेतु

आज दिनांक 13 मार्च से भारत सिटी गेट संख्या-3 का संचालन पूर्ण रूप से शुरू किया जा रहा है। सभी निवासियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों पर सोसायटी वाहन स्टिकर अनिवार्य रूप से लगाएं, अन्यथा प्रवेश के समय MyGate ऐप के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक गेट-3 बंद रहेगा, पर गार्ड मौजूद रहेगा और आवश्यक होने पर सुरक्षा कर्मी द्वारा खोला जाएगा।
सभी निवासियों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध है।
धन्यवाद

जय प्रकाश ठाकुर
अध्यक्ष
एओए,भारत सिटी फेज-।

दिनांक 1 अप्रैल 2026, भारत सिटी फेज-। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के वर्तमान प्रबंधन बोर्ड का एक वर्ष पूर्ण हो गया है।

प्रिय सहनिवासीगण,

आज, दिनांक 1 अप्रैल 2026, हमारे भारत सिटी फेज-। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के वर्तमान प्रबंधन बोर्ड का एक वर्ष पूर्ण हो गया है। वर्ष 2025 में, 2 अप्रैल को माननीय उप-पंजीयक (Deputy Registrar) कार्यालय द्वारा वर्तमान बोर्ड को विधिवत अधिसूचित किया गया था, और तब से लेकर आज तक हम सभी ने मिलकर भारत सिटी के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

आज का दिन उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का नहीं है ,उसका अवसर आगे आएगा। आज का दिन है आभार व्यक्त करने का। मैं हृदय से सभी हितधारकों, विशेष रूप से हमारे सम्मानित अपार्टमेंट स्वामियों, निवासियों एवं सह-निवासियों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हर परिस्थिति में बोर्ड का साथ दिया।
आपके सहयोग, धैर्य और विश्वास के बिना यह यात्रा संभव नहीं थी।

हम सभी जानते हैं कि हमें किस परिस्थिति में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अनेक चुनौतियाँ, कठिनाइयाँ और जटिल हालात हमारे सामने थे। लेकिन इन सबके बावजूद, आपके सहयोग से हमने बिना किसी बड़े व्यवधान या अवरोध के यह एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया — यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

साथ ही, मैं आप सभी को यह भी अवगत कराना चाहता हूँ कि सोसाइटी के उपविधियों (Bylaws) के अनुसार बोर्ड का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो चुनावों में देरी करें या अनावश्यक रूप से पद पर बने रहें। इसी भावना के साथ, हमने पहले ही उप-पंजीयक कार्यालय से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का अनुरोध कर दिया है।

यह निर्णय हमारी गठित चुनाव समिति के साथ पूर्ण समन्वय में लिया गया है। चुनाव समिति के सुझावों के अनुसार, कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं और सुनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए उप-पंजीयक कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया था, ताकि समय, संसाधन ,धन और प्रयास किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा या विवाद में व्यर्थ न जाएं।

मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आज ही उप-पंजीयक महोदय द्वारा चुनाव कराने हेतु आदेश भी जारी करवा दिया गया है तथा चुनाव अधिकारी की नियुक्ति भी हो गई है। अतः बहुत जल्द चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

एक बार फिर, हम सब आपके समक्ष आएंगे , हम अपने कार्यों का विवरण (Report Card) प्रस्तुत करेंगे, आपका विश्वास पुनः प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। आप लोग ही वास्तविक शक्ति और निर्णयकर्ता हैं।

अंत में, मैं अपने पूरे बोर्ड की ओर से आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। आपका सहयोग, विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के बल पर हम भारत सिटी के सतत विकास और कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।

सादर,
जय प्रकाश ठाकुर
अध्यक्ष
अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA)
भारत सिटी फेज-।

26 जनवरी 2026 तीन दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह

प्रिय सहनिवासियों,

आप सभी का बहुत आभार और साधुवाद 26 जनवरी 2026 को भारत सिटी में 77वें गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए, उसके साथ ही भारत सिटी में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह को सफल और उत्साहवर्धक बनाने हेतु।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और उसके बाद भारत सिटी के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें लगभग सोसाइटी के 200 से ज्यादा बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसके हम सभी साक्षी रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उनके अभिनय के लिए परितोष से सम्मानित किया गया और साथ ही सभी मेंटर और वॉलंटियर्स का उत्साहवर्धन हेतु परितोष से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी सहनिवासियों को प्रसाद वितरण किया गया।

इसके बाद संगीतमय कार्यक्रम/प्रतियोगिता कालरव-4 सम्पन्न हुआ, जिसे हमारी सोसाइटी के बेटी शुभ्रा द्वारा संचालित किया गया। भारतसिटी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन फेस 1 के तत्वधान में जिसमें सहनिवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

आज के आयोजन को सफल बनाने हेतु मैं AOA बोर्ड अध्यक्ष जय ठाकुर जी के मार्गदर्शन और समस्त बोर्ड का आभार प्रकट करता हु और साथ ही सांस्कृतिक खेलकूद समिति के सभी सदस्यों भारती जी, अतुल जी, अनुराधा जी, अम्बरीष जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर सभी कार्यों को व्यवस्थित निर्वाह किया, और साथ ही मंच संचालन को बेहतरीन तरीके से संभाला पारुल जी के मार्गदर्शन में वंशिका, सांची द्वारा।

आप सभी का सहयोग और उत्साह हमें आगे भी ऐसे आयोजनों को सफल बनाने के लिए प्रेरित करता है। जल्द ही ऑनलाइन गूगल ग्रीव लिंक साझा करेंगे आज के आयोजन की फोटो, वीडियो की l

जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम

सादर,
अनिरुद्ध जैन
संयोजक, सांस्कृतिक खेलकूद समिति,
AOA भारत सिटी फेज 1

महत्वपूर्ण सूचना वोटर आईडी कार्ड से संबंधित

सूचना,
सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि AOA कार्यालय में BLO प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
जिन निवासियों ने अभी तक अपने आवश्यक दस्तावेज़ जमा नहीं कराए हैं, वे कृपया शीघ्र अपने दस्तावेज़ जमा करा दें।
साथ ही, BLO को जिन-जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता है, उनकी सूची/विवरण भी साथ में भेजा जा रहा है।
कृपया ध्यान दें कि BLO 31 तारीख तक ही भारत सिटी AOA कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।
यदि किसी निवासी को कोई जानकारी लेनी हो या किसी प्रकार की कोई दुविधा हो, तो वे BLO से
निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल नंबर: 8860371187
नाम: नीलिमा दिवाकर (BLO)
धन्यवाद
राजेंद्र शर्मा
महासचिव
भारत सिटी

Reading Retreat Library Inaugurated at Bharat City Phase-1

The Bharat City Phase-1 Apartment Owners Association (AOA) inaugurated the “The Reading Retreat” library cum senior citizen recreation room on 13 October 2025, led by AOA President. This new initiative aims to provide residents, especially senior citizens, a peaceful space for reading, learning and meaningful engagement. The Reading Retreat offers newspapers, magazines, books and indoor games to promote healthy social interaction. During the event, senior citizens expressed their delight, calling the facility a much-needed addition to the community. The AOA stated that the library will help revive the culture of reading and create a mentally enriching environment for all age groups. Residents also highlighted that such a space encourages positive conversations and enhances community bonding.

The facility will be open daily during designated hours for all registered residents.
The AOA plans to expand the collection of books and introduce thematic reading activities in the coming months. The inauguration marks a significant step towards building a vibrant and knowledge-oriented community within Bharat City.

Everything Close to Home

We're Ready to Help You Anytime

We’re here to help you with any questions, concerns, or support related to AOA Bharat City. 

Register our newsletter, And stay in touch

AOA Bharat City

AOA Bharat City is dedicated to creating a safe, organized, and community-focused living experience for all residents. 

AOA Office Hours

Dial Us For Help

Got A Question?

Website Disclaimer:

The documents uploaded on this website by the Association are provided strictly for information purposes only. For all legal, official, or administrative purposes, only the true certified copies of the documents issued by the Association or its authorized office bearers shall be considered valid and acceptable. The Association is not responsible for any misuse, misinterpretation, or reliance placed on the documents downloaded from this website.

 

 

© Copyright 2025. All rights reserved AOA Bharat City.